ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अप्रैल में चार ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन,कई बदलेंगे चाल

अप्रैल का महीना ग्रह नक्षत्र की दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि अप्रैल के महीने में बड़े-बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इसके साथ ही अस्त हुए ग्रह उदय होने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पडऩे वाला है। वहीं, अप्रैल के महीने में कई बड़े योग का भी निर्माण होने जा रहा है। ग्रहों का राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि ग्रह एक निश्चित समय में अपना राशि परिवर्तन करते है। ग्रहों का राशि परिवर्तन करने से राशियों के पर तो असर पड़ता ही है, इसके साथ ही मानव जीवन भी प्रभावित होता है। अप्रैल के महीने में सूर्य, मंगल, शुक्र जैसे बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। उसके साथ ही बुद्ध वक्री और अस्त भी होने वाले हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। 19 अप्रैल को बुध मीन राशि में उदय होने वाले हैं। 23 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। 25 अप्रैल को शुक्र भी मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। अप्रैल के महीने में शुक्र और सूर्य की युति भी होने वाली है। इसके प्रभाव से अप्रैल का महीना तीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

तीन राशियों पर होगा शुभ असर

मेष: मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। सुख सज्जा में वृद्धि होने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद शुभ रहेगा। करियर कारोबार में वृद्धि होने वाली है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता का योग बन रहा है। छोटी-छोटी समस्या समाप्त होने वाली है। कर्ज मुक्त रहेंगे। आर्थिक लाभ का भी योग बन रहा है।

मीन:मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद शुभ रहने वाला है क्योंकि अप्रैल के महीने में मंगल, बुध और राहु की युति मीन राशि में होने वाली है। भाग्य साथ रहेगा। हर कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति का भी योग बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *