ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर किया नमन

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष और प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ” 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के महानायक, भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष, प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। आपके शौर्य, साहस और बहादुरी की कहानियाँ सदैव देशवासियों को गौरवान्वित एवं युवाओं को मातृभूमि के गौरव तथा सम्मान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *