ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काशी विश्वनाथ धाम में पिछला रिकाॅर्ड टूटा, मार्च में 95 लाख 63 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का नित नया रिकॉर्ड बन रहा है। मार्च माह के आखिरी दिन रविवार को दरबार में 6 लाख 36 हजार 975 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। मंदिर न्यास के अनुसार पूरे मार्च माह में 95 लाख 63 हजार 432 भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई, जो पिछले मार्च माह के रिकाॅर्ड से करीब ढाई गुना है। न्यास के अनुसार पिछले वर्ष के मार्च माह में 37 लाख 11 हजार 60 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया था।

श्रद्धालुओं की दरबार में लगातार बढ़ती भीड़ से पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में मंदिर की आय में लगभग 191 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप के लोकार्पण के बाद काशी सहित मंदिर में पहुंचना सुगम हो गया है। तेजी से बदलती काशी और मंदिर को देखने का आकर्षण भारत ही नहीं पूरे दुनिया में बढ़ रही है। अयोध्या से श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह से मंदिर में भीड़ ज्यादा हो रही है। मंदिर में देश दुनिया से उमड़ने वाली भीड़ से वाराणसी के पर्यटन उद्योग में भी उछाल आया है।

बनारसी खानपान, ट्रैवल इंडस्ट्री, परिवहन, हस्तशिल्प कला, साड़ी,पूजन सामग्री के व्यवसाय तेजी से फल-फूल रहे हैं। शहर में श्रद्धालुओं के चलते ई-रिक्शा,ऑटो और छोटे वाहनों की संख्या भी बेहिसाब बढ़ रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास के लोगों का मानना है कि मंदिर में प्रतिदिन खास कर शनिवार, रविवार और सोमवार को सवार्धिक भीड़ हो रही है। सप्ताह के आखिरी दिनों में लोग काशी घुमने और दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *