• March 7, 2026

पश्चिम रेलवे की दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

 पश्चिम रेलवे की दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराए पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09051 मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल जिसे पहले 30 अप्रैल, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून, 2024 तक विस्तारित कर दिया गया है। जबकि ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-मुंबई सेंट्रल स्पेशल जिसे पहले 01 मई, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 01 जुलाई, 2024 तक विस्तारित कर दिया गया है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09324 इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 24 अप्रैल, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 जून, 2024 तक विस्तारित कर दिया गया है। जबकि ट्रेन संख्या 09323 पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 25 अप्रैल, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून, 2024 तक विस्तारित कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09051 एवं 09324 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 31 मार्च, 2024 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *