• March 7, 2026

मंगलदोई में रंगाली बिहू कार्यशाला का आयोजन

 मंगलदोई में रंगाली बिहू कार्यशाला का आयोजन

प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच रंगाली बिहू के स्वागत की तैयारी पूरे जोरशोर के साथ की जा रही है। इन दिनों पूरे राज्य भर में बिहू कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

बिहुवा बिहुवती सहित सभी बच्चे बिहुतली में नृत्य करने के लिए तैयार हैं। इसकी तैयारी आज दरंग जिला मुख्यालय शहर मंगलदोई के हाउली मोहन में देखने को मिली।

पाही फाइन आर्ट स्कूल और समाज कल्याण युव संघ के सौजन्य से पांच दिवसीय बिहू नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां हिस्सा ले रही हैं। इस बिहू कार्यशाला में मंगलदोई के विभिन्न हिस्सों के कोन-कोन से युवा एवं बच्चे भाग ले रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *