ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ का आयोजन

चैत्र माह को आध्यात्मिक महीना भी कहा जा सकता है। चैत्र महीने में हिंदू धर्ममावलंबी धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियां करते नजर आते हैं। खासतौर पर असम का बड़ा असमिया समाज चैत्र महीने में लगातार श्रीमद्भागवत का पाठ करता नजर आता है।

इसी कड़ी में गोलाघाट जिलांतर्गत बोकाखात के करैआटि गांव में आज से अनवरत श्रीमद्भागवत पठन-पाठन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। गांव के लोगों ने आज से 9वें वार्षिक सार्वजनिक श्रीमद्भागवत का निरंतर पाठ शुरू कर दिया है। सुबह शांतिजल आनंद के तुरंत बाद खूबसूरती से सजाए गए तोरण का अनावरण किया गया।

इसके बाद, भागवत को बोकाखात शहर की परिक्रमा कर नामघर में इसकी स्थापना की। ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, भकत बरन आदि कार्यक्रम के बाद सात दिनों तक श्रीमद्भागवत का अनवरत पाठ चलेगा। इसका समापन 5 अप्रैल को होगा। पूरे गांव में भक्ति और आध्यात्मिक परिवेश उत्पन्न हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *