• March 13, 2026

डीआरजी के जवान की हत्या के मामले में एक नक्सली गिरफ्तार

 डीआरजी के जवान की हत्या के मामले में एक नक्सली गिरफ्तार

नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम द्वारा डीआरजी के जवान की 24 मार्च को की गई हत्या के मामले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।घटना के मास्टरमाइंड संतोष पोटाम (18 ) निवासी कोरचोली पटेलपारा थाना गंगालूर को बीजापुर के बालक छात्रावास से गिरफ्तार किया गया।

गुरुवार देर शाम पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपित नक्सली की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों के अर्बन लिंक का भी पता चला है।पुलिस के अनुसार जल्द ही नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जायेगा ।

संतोष पोटाम को बीजापुर शहर के बालक छात्रावास से पकड़ा गया है। नक्सली संतोष पोटाम की बहन भी नक्सली संगठन से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक दुर्गम पर जानलेवा हमले के लिए संतोष पोटाम ने ही स्मॉल एक्शन टीम को सूचना पहुंचाई थी।घटना से पहले पोटाम ने इलाके की रेकी की थी। बीजापुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त कर उनके मददगारों को पकड़ लिया जाएगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *