ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रकिबुल जीतकर दिल्ली चले जाएं तो गैंडे बच जाएंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने धुबड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तथा राज्य के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री रकिबुल हुसैन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि रकिबुल हुसैन चुनाव जीत कर दिल्ली चले जाएं तो राज्य के गैंडे बच जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दिनों में जब रकिबुल हुसैन वन एवं पर्यावरण मंत्री थे, उन दिनों शिकारियों द्वारा व्यापक पैमाने पर काजीरंगा समेत राज्य के विभिन्न नेशनल पार्कों एवं अभयारण्यों में गैंडे की हत्या की गई थी।

इस सिलसिले में दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार से कटाक्ष किया था, जिसके जवाब में रकिबुल हुसैन ने कहा कि यदि पूर्ववर्ती सरकार के दिनों में हुए कार्यों को लेकर वे (रकिबुल) मुंह खोल दें तो मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएगी।

आज मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रकिबुल हुसैन को जो कुछ भी कहना है सीधे-सीधे कहें, पहेलियां बूझाकर कोई लाभ नहीं होता है।

अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री द्वारा आज फिर से कटाक्ष किए जाने के बाद रकिबुल हुसैन क्या जवाब देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *