ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीईओ ने चुनावों को देखते लाइसैंसी हथियार जमा कराने के दिए आदेश

जिला विकास आयुक्त उधमपुर सलोनी राय जो की जिला चुनाव अधिकारी भी हैं द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए एक आदेश जारी किया गया है कि सभी वह लोग जिनके पास लाइसेंसी रिलावर, बंदूक आदि हैं वह उधमपुर थाने में जमा करवाएं। इसको लेकर सात दिन का समय दिया गया था उसकी अवधि भी समाप्त हो गई लेकिन अभी भी लोग अपने लाइसैंसी रिलाबर, बंदूकें जमा करवा रहे हैं।

इसको लेकर थाना प्रभारी उधमपुर के पास लाइसैंस हथियार रखने वालों की एक लिस्ट आई है और जो लोग अपने लाइसैंसी बंदूकें, रिलावर जमा नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ धारा 144 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वह अपने लाइसैंसी रिलावर, बंदूकें जमा करवा दें। उनका कहना था कि जैसे ही चुनाव समाप्त हो जाएंगे उसके उपरांत उन्हें उनके हथियार वापिस लौटा दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *