ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फसल खराब होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी जान

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खरेला थाना क्षेत्र के गांव पहरेता निवासी किसान बृजराज सिंह (42) ने घर पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी अर्चना का रो-रोकर हाल बेहाल है। किसान के भाई पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बृजराज सिंह खेती किसानी करके पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करते थे। कुछ दिन पहले हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण उनकी सारी फसल बर्बाद हो गई थी। बैंक से भी कर्ज लिया था, जिसे चुकाना था। उसके पास किसान क्रेडिट कार्ड भी है। इन्हीं सब बातों से आहत बृजराज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *