ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

माता दर्शन करने पिकअप जा रहे ग्रमीण, बेकाबू होकर पलटी 12 यात्री घायल

जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम नोनघटी के पास बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर कर पलट गई। इस हादसे 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार देवरा गांव से कुछ लोग पिकअप में सवार होकर छत्तीसगढ़ के मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। बुधवार को नोनघाटी के पास वाहन बेकाबू होकर पलट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से 108 वाहन से घायलों को पुष्पराजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *