ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

कार रूकवाकर चालक से मारपीट व लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को अपराध शाखा सेक्टर-30 प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में नवीन खान और सचिन उर्फ लाला का नाम शामिल है। इस मामले में एक नाबालिग को काबू किया गया है।

दोनों आरोपी पलवल के गांव जटोला के रहने वाले है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी नवीन खान को 4 मार्च को गस्त के दौरान बंगाल शूटिंग रेंज सेक्टर 31 बाईपास रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा कॉटेज बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 31 में अवैध हथियार रखने की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपी ने 27 फरवरी को सेक्टर 58 एरिया में एक स्विफ्ट गाड़ी स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था।

आरोपी को स्नैचिंग के मुकदमें में अदालत से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया था, जिसपर अदालत के द्वारा 16 मार्च की तारीख दी गई थी। अपराध शाखा टीम के द्वारा जुनाईल आरोपी का काबू कर बाल सुधार केन्द्र छोडा गया था। अपराध शाखा टीम ने आरोपी सचिन उर्फ लाला को 12 मार्च को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से पूछताछ के दौरान 27 फरवरी की रात को सेक्टर-58 एरिया में स्विफ्ट गाडी स्नैचिग की वारादात का खुलासा हुआ जिसमें आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान स्विफ्ट गाडी उत्तर प्रदेश के कोटवन गांव से, वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल आरोपी नवीन खान के घर से, 2000/-रु नाबालिक आरोपी से, 4500/-रु आरोपी सचिन से तथा आरोपी नवीन खान से 3000/-रु बरामद किए गए हैं। आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी नवीन खान देशी कट्टे को आरोपी सचिन से लेकर आया था। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी नवीन पर गुरुग्राम में अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज है। आरोपी सचिन पर गुरुग्राम में अवैध हथियार का, फरीदाबाद में 1 वाहन चोरी व 2 अवैध हथियार के मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *