ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुरुकुल कांगड़ी विवि के पीयूष ने गेट परीक्षा में हासिल की फर्स्ट रैंक, दी बधाई

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) के अंतिम वर्ष के छात्र पीयूष कुमार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड में प्रतिष्ठित अखिल भारतीय रैंक-1 (एआईआर-1) हासिल करने पर विश्व विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

सीएसई विभाग के प्रमुख डॉ. मयंक अग्रवाल ने पीयूष की उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उन्होंने पीयूष की उपलब्धि को विभाग और पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय (एफईटी) के डीन डॉ. विपुल शर्मा ने इंजीनियरिंग परीक्षाओं के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में उपलब्धि के महत्व पर जोर देते हुए, पीयूष के असाधारण प्रदर्शन की सराहना की। डॉ. शर्मा ने कहा कि गेट 2024 में पीयूष का 1 रेंक हासिल करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और उनकी अद्वितीय क्षमता का प्रतिबिंब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *