ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोल्हापुर में ट्रक ने मजदूरों को कुचला, चार की मौत व सात घायल

कोल्हापुर जिले में पुणे-बंगलुरू हाईवे पर बथार स्थित पुल के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सीमेंट कंक्रीट मशीन ले जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और अन्य सात मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों काे कोल्हापुर स्थित सीपीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन पेठ वडगांव पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार कोल्हापुर शहर ठेकेदार रियाज़ कंस्ट्रक्शन के मजदूरों का एक समूह सीमेंट कंक्रीट मिक्सर मशीन के साथ रविवार को देर रात पुणे बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर बथार में टेंपो से आया था। बथार में यह सभी मजदूर सीमेंट कंक्रीट मशीन टेंपो से उतारकर सडक़ के किनारे रख रहे थे। तभी कोल्हापुर से पुणे की ओर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने इन मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में सचिन धनवाड़े (उम्र 40), बाबालाल इमाम मुजावर (उम्र 50), विकास वड्ड (उम्र 32) और श्रीकेश्वर पासवान (उम्र 60) की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा श्रमिक सुनील कांबले, सचिन नलवाडे, लक्ष्मण मनोहर राठौड़, ऐश्वर्या लक्ष्मण राठौड़, सविता लक्ष्मण राठौड़, कुमार ठक्के और एक अन्य घायल हो गए हैं। इन सभी को तत्काल सीपीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मामूली चोटों का इलाज पेठ वडगांव के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पेठवडग़ांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *