ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब के होशियारपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी बलिदान

पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां कस्बे में रविवार को पुलिस की सीआईए टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया।

अधिकारियों के मुताबिक सीआईए टीम के अमृतपाल सिंह की मुठभेड़ के दौरान छाती में गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव मनसूरपुर में ठहरा हुआ है जिनका नाम राणा मनसूरपुर है और उसके पास हथियार है। इसी सूचना के चलते सीआईए टीम ने गांव में छापेमारी की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में सीआईए के अमृतपाल सिंह को गाेली लग गई। उनको तुरंत नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *