ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सूर्यदेव के तेवर तल्ख, अब तेजी से चढ़ेगा पारा, गर्मी करेगी बेहाल

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पारा चढ़ने के साथ गर्मी का अहसास होने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिलने लगी है, जिससे तापमान में इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। अगले कुछ दिन में दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। न्यूनतम तापमान के भी 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। इससे सुबह-शाम ठंड कम होने के साथ ही दिन में गर्मी बढ़ सकती है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप-

मार्च आधा बीत चुका है और धीरे-धीरे सूर्यदेव के तेवर भी तल्ख होने लगे हैं। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। इससे पारा में तेजी से इजाफा होने लगा है। साथ ही सुबह-शाम की ठंड भी कम होने की उम्मीद है। ऐसे में मार्च अंत तक भीषण गर्मी की शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है।

मार्च से तेवर जमकर दिखाएगी गर्मी-

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च महीने से गर्मी अपने तेवर जमकर दिखाएगी। मैदानों से लेकर पहाड़ तक पारा बढ़ेगा। इसकी मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदलता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। आज (रविवार) की बात करें तो मौसम साफ रहेगा। तापमान दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *