ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉ बिंदल ने शिमला के जाखू मंदिर में शीश नवाया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार सुबह शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में जाकर शीश नवाया। उन्होंने सुबह-सुबह भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ बिंदल ने कहा कि आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बोल रहा है और जिस प्रकार से मोदी जी की लोकप्रियता पूरे विश्व में स्थापित हुई है इससे हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में भारतीय जनता पार्टी 400 पार और हिमाचल में पूरी चार की चार सीटें हम जीतेंगे।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। वह देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में अमेरिका के एक सांसद ने विश्वास जताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह फिर से निर्वाचित होंगे। अब तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पीएम मोदी के अंदर विश्वास बढ़ता चला दिखाई दे रहा है। जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक इंटरव्यू में कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय हैं। मैं भारत में था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कई सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और पार्टी में उनकी लोकप्रियता देखी। कोई है जो मुझे लगता है कि सबसे लोकप्रिय हैं, तो वह मोदी ही हैं।। वह फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।”

बिंदल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सभी शीर्ष नेताओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जारी इस आंकड़े ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस सर्वे ने विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं की सूची जारी की है। इसमें विश्व के सभी लोकप्रिय नेताओं के बारे में आंकड़ों सहित जानकारी दी गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर काबिज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *