ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नशा तस्करी में दो गिरफ्तार, 12 किलो गांजा बरामद

क्राइम ब्रांच 56 ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये का 12.320 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी शीशपाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते सेक्टर 58 एरिया से फोर्ड गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। उनकी गाड़ी से 12.320 किलोग्राम गांजा मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों में से एक की पहचान मूलरूप से यूपी के मथुरा जिल के विष्णुकांत, जो फिलहाल बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी और दूसरे की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले में उमरा गांव का निवासी बृजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से गाड़ी तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्टर 56 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *