ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शास्त्री नगर की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, दो मासूम समेत चार की मौत

दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे नौ लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चे सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान मनोज (30), पत्नी सुमन (28) जबकि राकेश नामक व्यक्ति की पांच वर्षीय व तीन वर्षीय दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शव गृह सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग व शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5:22 बजे शास्त्री नगर की गली नंबर 13 के एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। उसके बाद ही दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को भेजा गया।

आग चार मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी थी। आग से निकलने वाले धुएं ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

इधर, पुलिस व दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिल्डिंग में फंसे 9 लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चे समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग सबसे पहले बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों में लगी थी और उसका धुआं बिल्डिंग में फैल गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *