ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईएनडीआईए गठबंधन के गीत की उत्तर प्रदेश में हुई पहली प्रस्तुति

लखनऊ के समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यलय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता कर आईएनडीआईए गठबंधन के गीत की पहली प्रस्तुति (लांचिंग) करायी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन पर हमारा गठबंधन भारी पड़ेगा। प्रदेश की 80 सीटों में जीत के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता एक साथ काम करेंगे। अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से हमारे नेता लड़ेंगे, जिस पर जल्द मुहर लग जायेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतने के लिए वार रुम तैयार किया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हमारे साथ आने पर बहुत अच्छा रिजल्ट आयेगा। निश्चित ही गठबंधन ज्यादा सीटें जीतेगी। अजय राय ने अखिलेश यादव का हाथ उठाकर एक साथ होने का संदेश दिया। इस दौरान कांग्रेस विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी साथ में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *