ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चन्द्रमोहन को मिली आर्थिक प्रकोष्ठ में जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में अपने विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणा करते हुये संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी है। रुद्रप्रयाग जिला प्रभारी ऋषि कण्डवाल एवं सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट की सहमति के बाद इन प्रकोष्ठों की घोषणा करते हुये संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किये गये हैं।

जनपद में भाजपा ने चिकित्सा, विधि, सहकारिता, सांस्कृतिक, व्यवसायिक, पूर्व सैनिक, शिक्षक, धर्म संस्कृति, आर्थिक, प्रबुद्ध, व्यापार, निकाय, पंचायत, लघु उद्योग, एनजीओ, खेलकूद व सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने रुद्रप्रयाग नगर के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष व कार्यसमिति सदस्य चन्द्रमोहन सेमवाल को आर्थिक प्रकोष्ठ में जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

आर्थिक प्रकोष्ठ में सह संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर सेमवाल ने जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, विधायक भरत सिंह चैधरी सहित प्रदेश सरकार, प्रदेश संगठन व जिला संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसका ईमानदारी से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा, निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुये अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। पूरा माहौल भाजपा के पक्ष मे है।

कांग्रेस के लोग भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कांग्रेस पहले ही अपनी हार मान चुकी है। आगामी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस कही नहीं आएगी। प्रदेश की जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार से बेहद खुश है। भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनता को मिल रहा है और यही कारण ही भाजपा को भी इसका लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *