ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया संदेशखाली का मुख्य आरोपित शेख शाहजहां

संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपित शेख शाहजहां को चार दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया है। रविवार को उसे केंद्रीय एजेंसी ने बसीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया था। आज कोर्ट में केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि उससे और अधिक पूछताछ की जरूरत है, इसलिए हिरासत में भेजा जाना चाहिए।

कोर्ट में पेश हुए उसके वकील ने दावा किया कि ईडी अधिकारियों पर हमले से शाहजहां का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन केंद्रीय एजेंसी ने उसके कॉल रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए बताया कि जब ईडी के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे थे, तब उसने कई लोगों को कॉल किया। इसके बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और ईडी अधिकारियों पर हमला किया। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि शाहजहां बहुत प्रभावशाली शख्सियत है और अगर उसे जमानत दी गई तो सारे साक्ष्य नष्ट हो जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिनों की सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया।

ईडी के अधिकारियों पर पांच जनवरी को संदेशखाली में शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने के दौरान हमला करने का आरोप है। वारदात के 55 दिनों बाद पुलिस ने उसे 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट की सख्ती के बाद पिछले हफ्ते बुधवार को सीबीआई को सौंप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *