• February 26, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला पर पुलिस ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला पर पुलिस ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला पुलिस विभाग चमोली की ओर से महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। जिसमें म्यूजिकल चेयर, दौड़, मटकी फोड़ एवं रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, द्वितीय अनिता द्वितीय, दुर्गा तृतीय रही। सौ मीटर दौड़ में नीलम प्रथम, दुर्गा द्वितीय, मानसी तृतीय स्थान पर रही। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भानु प्रथम, मानसी द्वितीय और रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फायर सर्विस की महिला जवानों एवं महिला होमगार्ड की जवानों के मध्य रोमांचक रस्साकस्सी के मुकाबले में फायर सर्विस की महिला कर्मियों ने जीत दर्ज की।

इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर महिला चिकित्सक डॉ. नैंसी यादव एवं डॉ. सुमन रावत ने महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस परिवार की महिलाओं, फायर सर्विस की महिला कर्मियों एवं महिला होमगार्ड की जवानों के ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, हिमोग्लोबिन की जांच कर दवा वितरित की गई। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल, अनिता, पिंकी, अनिल नेगी आदि मौजूद थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *