ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अभ्युदय ने दिया हर्बल बनाने का प्रशिक्षण

होली में नकली रंगों के प्रयोग से शरीर को बचाने के लिए अभ्युदय फॉउंडेशन प्रयासरत है। गुरुवार को संस्था की ओर से विजया खंडूड़ी ने खादिग्रामोद्योग बोर्ड की जिलाग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. अलका पांडे के साथ मिल कर पिथौरागढ़ की समूह की महिलाओं को ऑनलाइन हर्बल रंग बनाने का प्रशिक्षण दिया।

इस प्रशिक्षण में लगभग बारह महिलाओं ने प्रतिभाग किया, आर बी आई के इंक्यूवेशन मैनेजर जितेंद्र तिवारी एवं इंटरपेनियोर एक्सपर्ट मनीष लोहनी भी इस प्रशिक्षण में उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण को जितेंद्र तिवारी द्वारा ऑनलाइन आयोजित करवाया गया। अभ्युदय फाउंडेशन ने स्वयं भी महिलाओं के साथ मिल कर होली के रंग बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *