ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने के बीच रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज

जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने के बीच रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे बना रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में 10 मार्च तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा उन्होंने कहा कि 10 मार्च तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है लेकिन 6-7 मार्च की रात के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 2.9 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर का तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *