ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से समृद्ध बनेगा भारत : प्रो. प्रकाश सिंह

दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को ओपन हाऊस का आयोजन किया। विभिन्न कॉलेज व स्कूल के 200 विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाएं व रोबोटिक लैब का अवलोकन किया। पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का स्वप्न है। इस स्वपन को साकार करने के लिए विकसित राष्ट्र बनाने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विशेष योगदान होगा। इस क्षेत्र में अधिक फोकस करके कार्य करने की जरुरत है। स्वदेशी तकनीक होने के कारण उपकरण आदि कम मूल्य पर उपलब्ध होंगे। युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रूचि लेकर शोध कार्य करें। हर साल ओपन हाऊस का आयोजन करेंगे। इस बार का ओपन हाऊस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में महिलाओं की थीम पर आधारित था। केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग, सिविल इंजीनियरिंग व उनकी प्रयोगशालाओं, रोबोटिक लैब, वर्कशॉप व पुस्तकालय आदि देखी हैं। पोस्टर प्रदर्शनी में वैज्ञानिकों के जीवन वृत्त के बारे में जानकारी दी गई।

कंवीनर डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि पोस्टरों के माध्यम से बताया गया कि भारतीय पारंपरिक विज्ञान एवं तकनीक का सदुपयोग करके हम अपने राष्ट्र को समृद्ध बनाने की तरफ बढ़ें। पोस्टर प्रदर्शनी में आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि कार्तिक, हिमांशी हर्षिता ने क्रमश: द्वितीय,तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष की शीतल,अंजलि पांचाल व प्रथम वर्ष की रीतिका को बेस्ट पोस्टर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मैथ विभाग की शोधार्थी निकिता कादियान ने दैनिक जीवन पर प्रजेंटेशन दी, जबकि शोधार्थी मोनिका, कनिष्का, सोनम, दीपक व मनिष ने पोस्टर बनाए। गीता विद्या मंदिर कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज मुरथल, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *