ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाणा सरकार ने 10 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए: कंवर पाल

हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 10 साल में प्रदेश में विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने एवं जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वे सोमवार को जगाधरी स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुन रहे थे।

यमुनानगर और आस-पास के जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर बात कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकसित भारत, विकसित हरियाणा की दिशा में डबल इंजन की सरकार आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खासकर नारी सशक्तिकरण की दिशा में देश एवं प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं से बहनों को सुगमता के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जो देश और प्रदेश को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव एवं पूर्वाग्रह के आधार पर एक समान विकास किया जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी आधारित शासन प्रणाली है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *