ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पांच मार्च से फिर सक्रिय होगा नया सिस्टम, पर नहीं होगी बारिश

मध्यप्रदेश के 35 से अधिक जिलों में पिछले 4 दिन से ओले, बारिश और आंधी का मौसम चल रहा है। इधर, मौसम विभाग ने 5 मार्च से फिर नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। हालांकि इसका असर कम रहेगा और बारिश नहीं होगी। ऐसे में 10 मार्च तक मौसम ठंडा-गर्म रहेगा। सोमवार से मौसम साफ हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसी चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर उत्तरी अरब सागर तक माध्योपरी क्षोभमंडल में ट्रफ लाइन है। प्रेरित चक्रवातीय परिसंचलन उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय है। इस कारण अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ नमी आ रही है। हालांकि, सोमवार से इसमें कमी आएगी और धूप खिल जाएगी। इससे दिन का तापमान बढ़ जाएगा। 5 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *