ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिन कॉन ग्रुप की 5 सोसाइटी, कंपनियों की कुर्क होगी संपत्ति

जिला कलेक्टर संदीप जीआर ने चिटफंड कंपनी पिन कॉन ग्रुप कलकत्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश से कंपनी की संपत्ति कुर्क होगी और बैंक खाते सीज होंगे। पिन कॉन ग्रुप कलकत्ता की 5 सोसाइटी, कंपनियों द्वारा अधिक ब्याज और प्रोडक्ट का लालच देकर ठगे गए 433 निवेशकों के पक्ष में कलेक्टर ने 4 करोड़ 30 लाख राशि वसूली के आदेश दिए हैं। राशि की वसूली 12 प्रतिशत ब्याज के साथ होगी।

ठगी के इस मामले के पीड़ित निवेशकों के वकील एडव्होकेट रमेश के. साहू ने सोमवार को बताया कि छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने सरगना मनोरंजन राय तथा सभी पूर्व और वर्तमान डायरेक्टर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस अधीक्षक छतरपुर को दिए हैं। आदेश में पिनकॉन ग्रुप की बैतूल स्थित संपति की कुर्की और सभी ज्ञात संपत्तियों पर स्थगन जारी कर 9 बैंक खातों को फ्रिज किया है। इसके साथ ही अक्श फाइनेंशियल सर्विस के विरुद्ध 16 निवेशकों की राशि 14422460 रुपए, एलआरएन फाइनेंस के विरुद्ध 47 निवेशकों की राशि 6677076 रुपए, एलआरएन यूनिवर्स प्रोड्यूसर के विरुद्ध 146 निवेशकों की राशि 16436610 रुपए, ग्रीनएज फूड प्रोडक्ट के विरुद्ध 208 निवेशकों की 15174313 रुपए, उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट को आप सोसाइटी के विरुद्ध 252 निवेशकों की राशि 19740259 रुपए के वसूली के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *