ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से 4 से 9 मार्च तक बसंतपुर के निकट सतलुज नदी में आयोजित की जा रही एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली टीमों को हरी झंडी दिखाकर चैम्पियनशिप शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, ईरान, इराक, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान तथा इंडोनेशिया सहित 20 टीमें भाग ले रही है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में जिला हमीरपुर के नादौन में राफ्टिंग मैराथन और गत वर्ष जिला शिमला के जुन्गा में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। राज्य में लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। इससे प्रदेश ने राजस्व बढ़ौतरी के साथ-साथ लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है इससे हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूत कर राज्य में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है ताकि एक वर्ष में पांच करोड़ पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, सातवें वित आयोग के अध्यक्ष नंदलाल, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मानसी सहाय ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *