ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने की सर्वदलीय बैठक

पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची निर्वाचन आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। आयोग के अधिकारी चुनावी तैयारियों पर चर्चा के लिए सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पीठ रविवार को कोलकाता पहुंची थी। पीठ में निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘निर्वाचन आयोग की टीम ने सोमवार सुबह 10 बजे से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें शुरू कीं।’

राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के बाद आयोग की टीम जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेगी। वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार के साथ भी उनकी बैठक होगी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को समझना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *