ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपराष्ट्रपति शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को कर्नाटक के धारवाड़ का दौरा करेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे में धनखड़ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ के स्थायी परिसर जाएंगे और वहां मुख्य द्वार परिसर, ज्ञान संसाधन एवं डेटा केंद्र और सेंट्रल लर्निंग थिएटर का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति संस्थान में रूफटॉप सोलर पैनल सुविधा की आधारशिला भी रखेंगे। इस दौरान वे न्यू सुपर-स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल- एमएम जोशी आई इंस्टीट्यूट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *