• March 8, 2026

धान भंडारण केंद्र में लगी आग

 धान भंडारण केंद्र में लगी आग

मुर्शिदाबाद जिले के खरग्राम कृषि बाजार के धान भंडारण केंद्र में मंगलवार सुबह आग लग गई। घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गयी। सुबह करीब साढ़े दस बजे स्थानीय लोगों ने भंडारण केंद्र के अंदर से काला धुआं निकलते देखा। फिर आग तेजी से फैलने लगी। घटना की खबर सुनकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।

प्रशासन सूत्रों के मुताबिक, खरग्राम कृषि बाजार में पश्चिम बंगाल सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की धान भंडारण सुविधा है। यहां 1000 मैट्रिक टन धान का भंडारण किया जा सकता है। प्रशासन सूत्रों के अनुसार, गोदाम में धान का भंडारण नहीं था। पांच छह लाख जूट की बोरियां रखी हुई थीं।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा। खरग्राम थाने के एक अधिकारी ने कहा कि धान भंडारण की जिस इमारत में आग लगी, उससे अन्य इमारतें काफी दूर हैं। जिसके चलते फिलहाल आग फैलने का कोई खतरा नहीं है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *