• February 14, 2026

बंजार में पर्यटकों की गाडी खाई में गिरी, एक घायल

 बंजार में पर्यटकों की गाडी खाई में गिरी, एक घायल

बंजार क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक पर्यटक घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सड़क हादसा शनिवार देर शाम उस दौरान हुआ जब एक टाटा पंच गाड़ी यूपी 25 – 8342 जलोड़ी जोत से बंजार की तरफ आ रही थी लेकिन सोझा के समीप चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा ओर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे में घायल हुए पर्यटक को इलाज के लिए बंजार के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

थाना प्रभारी रामलाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। घायल की पहचान ऋषभ मिश्रा निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। गाड़ी में अन्य दो लोग भी सवार थे जिनमें आकाश व आरुषि निवासी राजस्थान शामिल हैं, जो सुरक्षित हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *