ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मायावती ने संत गुरु रविदास जी की जयंती पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संत गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मायावती ने कहा कि मन चंगा तो कटौती में गंगा का लोगों को अमर संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी को आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन है। देश दुनिया में रहने वाले उनके सभी अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी के उपदेशों को अपना कर जीवन को संवारने का आह्वान भी है। उनके संदेश अपने कर्म से धर्म को संकीर्ण राजनीति एवं चुनावी स्वार्थ आदि के लिए नहीं बल्कि इंसानियत व जन सेवा के लिए समर्पण का है। जिसे भुला दिए जाने का कारण बहुजनों का जीवन यहां अनेकों समस्याओं से त्रस्त है। राजनीति स्वार्थ हेतु उनका माथा टेकने वालों से सावधानी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *