• March 13, 2026

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में लगी आग, 130 झुग्गी राख

 दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में लगी आग, 130 झुग्गी राख

राष्ट्रीय राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में देररात झुग्गी बस्ती में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की 15 गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस दौरान लगभग 130 झुग्गियां राख हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि शाहबाद डेयरी स्थित झुग्गियों में आग लग गई है। दमकल विभाग ने एक-एक कर करीब 15 गाड़ियों को भेजा। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल कूलिंग की जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *