ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस ने बंद के समर्थन में सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

रांची जिला कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को देश के किसान संगठनों की ओर से आहूत भारत बंद को लेकर सड़कों पर उतरकर समर्थन किया। जिला अध्यक्ष

डॉ.राकेश किरण महतो के नेतृत्व में राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि देश के अन्नदाताओं के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की नीतियों का पूरी ताकत के साथ विरोध किया। इस दौरान अर्चना मिश्रा, मेरी तिर्की,जमील मल्लिक, रीता चौधरी, मीनू सिंह, सुधा देवी, चंदन बैठा, लालचंद सोनी, गौरी शंकर महतो, लक्ष्मी देवी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों ने यह बंद कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी ,बेरोजगारी और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *