ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत

जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर गांव के पास गुरुवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर गांव के रहने वाले 52 साल के किसान सोहन पाल गुरुवार सुबह खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रेलवे लाइन के करीब गुजर रहे थे। तभी बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान सोहन पाल की मौत हो गई। सोहन पाल की मौत की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सोहन पाल के बेटे नंदराम ने बताया कि उनके पिता गुरुवार सुबह गेहूं की फसल की रखवाली करने जा रहे थे। तभी बरेली चंदौसी रेलवे लाइन पर बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *