• January 3, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के चरौदा और निलजा में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री रीपा पहुचंकर सर्वप्रथम विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उनसे बातचीत कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक रूप से बनाये जा रहे गोबर पेंट, रंग, गुलाल, हाथकरघा धागा, कलर फिनाइल, कुकीज़, बिना मैदा के स्वादिष्ट सूखा नाश्ता जैसे चकली, पापड़ निर्माण के कार्यों को भी देखा और उन्होंने इसकी सराहना भी की। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पादों के लिए विपणन व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *