ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस की गाड़ी में चढ़ते समय धक्का मुक्की, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हुए बेहोश

बुधवार को संदेशखाली जाते समय के रास्ते में टाकी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई। वह पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान सुकांत बेसुध होकर मजूमदार नीचे गिर पड़े। उन्हें बशीरहाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष फिलहाल अस्पताल में हैं।

दरअसल बुधवार सुबह भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाना था। हालांकि, प्रशासन ने मंगलवार देर रात संदेशखाली के 19 स्थानों पर धारा 144 जारी कर दी। बुधवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने टाकी के होटल जाकर सुकांत मजूमदार को मामले की जानकारी दी और कार्यक्रम रद्द करने को कहा। लेकिन भाजपा नेता इसे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद होटल के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। पहले तो इंद्रनील खान समेत अन्य भाजपा नेताओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा लेकर होटल से निकलने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा शुरू हो गया। इन सबके बीच सुकांत मजूमदार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर होटल के दूसरे गेट से बाहर निकल गए। इस दौरान सुकांत के साथ उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे। इच्छामाती नदी के तट पर मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर सुकांत ने पूजा शुरू कर दी। इसके बाद देखते ही देखते परिस्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। इन सब के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी आगे बढ़ गई। पुलिसकर्मी गाड़ी को आगे बढ़ाने लगे। तेज झटके से सुकान्त जमीन पर गिर पड़े। हालांकि भाजपा का दावा है कि पुलिस ने सुकांत को धक्का देकर गिरा दिया। गाड़ी से गिराने के बाद सुकांत मजूमदार अचेत हो गए। सुकांत को पुलिस की गाड़ी में बशीरहाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। फिलहाल वहीं भाजपा नेता का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *