ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ कैंट क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, सेना व वन विभाग का सर्च ऑपरेशन

मेरठ में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। मेरठ कैंट एरिया में एक बंगले के अंदर घूमते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर सेना और वन विभाग तेंदुए के सर्च अभियान में जुटे हैं।

मेरठ में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी है। मेरठ कैंट क्षेत्र में 12 फरवरी की रात का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक बंगले के परिसर में तेंदुआ घूमता दिख रहा है। ये वीडियो मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बीआई लाइन कोठी नंबर 25 का बताया जा रहा है। तेंदुए के घूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को वन विभाग के डीएफओ को भी भेज दिया है। वन विभाग ने इसकी सूचना सेना के अधिकारियों को दी। इसके बाद सेना और वन विभाग के अधिकारियों ने कैंट क्षेत्र में तेंदुए को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *