ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोकारो में दूसरे दिन भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़

बोकारो में बुधवार को दूसरे दिन भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ झुमरा और लुगू पहाड़ जंगल की सीमावर्ती जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के हलवे (तिलैया) के डूमरपनिया के पास जंगल के इलाके में मुठभेड़ आज सुबह करीब 9.30 बजे शुरू हुई। एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद भी रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चूट्टे पंचायत अंतर्गत सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। दो घंटे तक सैंकड़ों राउंड गोलियां चली थीं।

बताया जा रहा है कि बिरसेन उर्फ काना के दस्ते के साथ ही सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो रही है, जिसमें 15 से 20 नक्सली शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुठभेड़ में शामिल नक्सलियों की सुरक्षाबलों द्वारा जंगल की टोह ली जा रही थी। इसी क्रम में मोढ़ा के आसपास जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात कोबरा बटालियन ने क्षेत्र के जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए प्रवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *