ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उज्जैन पहुंचे भोपाल में उतारे गए कर्नाटक के किसान

किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे कर्नाटक के किसानों को सोमवार को भोपाल में उतार लिया गया था। मंगलवार सुबह इन किसानों को उज्जैन लाया गया है। रेलवे स्टेशन पर किसानों ने नारेबाजी की। यहां से पुलिस सभी को वैन में शिप्रा नदी के घाट लेकर पहुंच गई है। संभवत: पुलिस – प्रशासन इन किसानों को महाकाल दर्शन कराकर वापस भेजना चाहता है।

दिल्ली जा रहे कर्नाटक के किसानों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन से उतार लिया गया था। इन किसानों में 25 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी किसानों को सोमवार को अशोका गार्डन स्थित एक मैरिज गार्डन में ठहराया गया था। मंगलवार सुबह इन्हें उज्जैन ले जाया गया। धारवाड़ (कर्नाटक) के किसान नेता परशुराम ने कहा कि हम दिल्ली जा रहे थे। भोपाल पुलिस ने सोमवार तड़के तीन बजे जबरदस्ती ट्रेन से उतार लिया। हमसे कहा कि कर्नाटक वापस जाओ, हमने मना करते हुए कहा कि हम दिल्ली जाएंगे। आज हम लोगों को ट्रेन में बैठाकर उज्जैन ले आए हैं।

इधर, इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मामले में मंगलवार सुबह एक्स पर लिखा कि ‘भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से इतने क्यों घबरा रहे हैं? मोदी गारंटी के अंतर्गत किसान आंदोलन समाप्त करने के लिए जो वादे किए थे, पूरे नहीं हुए हैं। इसके लिए यह आंदोलन आज दिल्ली में हो रहा है। वादे पूरे करो। एमएसपी हमारा अधिकार है, लागू करो। मोदी जी, आपकी गारंटी का सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *