• March 1, 2026

मणिपुर पुलिस ने नष्ट किए 20 एकड़ अफीम की खेती

 मणिपुर पुलिस ने नष्ट किए 20 एकड़ अफीम की खेती

मणिपुर पुलिस का अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने उखरूल जिले के मुसल्लम तथा सोंगफेल पर्वतीय क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में अफीम की खेती को नष्ट करने का व्यापक अभियान चलाया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि अभियान में लगभग 20 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किए गए। सुरक्षा बलों के पहुंचने की सूचना पाकर इसके कारोबार से जुड़े लोग हालांकि भाग गए।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अब तक सैकड़ों हेक्टेयर से अधिक अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है।

मणिपुर पुलिस के साथ-साथ असम राइफल्स के जवानों के लिए इन खेतों को नष्ट करना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *