ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जयंत चौधरी किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे : शिवपाल

समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जयंत चौधरी को हम जानते हैं, वह किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे। जयंत के पिता जी को भी हम जानते थे, उन्होंने किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने दिया।

यह बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे सपा महासचिव ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी आज भी हमारे साथ हैं। हम गठबंधन में है। भाजपा और मीडिया झूठ फैला रही है। किसानों के लिए हमारी लड़ाई है और इसमें जयंत हमारे साथ रहेंगे। किसान के अधिकार के लिए हमारे साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगे।

शिवपाल यादव के बयान पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी मोहर लगायी और कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों की लड़ाई लड़ी है। ये पार्टी किसानों के लिए लड़ते हुए कई बार विपक्ष में रही है। किसानों के हित में जो भी मुद्दे हैं, रालोद हमेशा उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *