ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर में लगी आग से लाखों का नुकसान

देर रात एक मकान में भयानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। हादसा रुड़की के इमली रोड पर हुआ। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया स्कूटी की बैटरी में आग लगना माना जा रहा है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इमली रोड पर राव तालिब के घर में रात तीन बजे अचानक आग लग गई। राव तालिब के पुत्र आसिम की अचानक नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर में आग लगी है। उसने बाहर निकलकर शोर मचाया तो पड़ोसी भी जाग गए। सभी ने आग को बढ़ता देख उस पर काबू पाने का प्रयास किया। पड़ोसी अमजद ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना भी दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होना है। बताया जा रहा है घर में उस वक्त दो इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी थी, जिनमें आग लगी। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *