ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर अर्जित चौबे ने जताई प्रसन्नता

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों कार्यकर्ताओं का मन प्रफुल्लित हो उठा है।

चौबे ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए आडवाणी ने देशभर में यात्राएं कीं, जन जागरण किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश की राजनीति को नई धार दी। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। चौबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का समाचार अत्यंत सुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *