ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अब बंगाल में बारिश ने बिगाड़ा मौसम

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान बढ़ोतरी के बाद अब बारिश ने मौसम बिगड़ा है। शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हालांकि अभी भी सर्दी नहीं लग रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में 6.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मालदा और मुर्शिदाबाद में भी बारिश हुई है जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार तक राज्य के अन्य हिस्से में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *