ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जहाज को निशाना बनाकर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल दागी

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरिया के झंडा लगे एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाकर दो बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला।। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। हूती विद्रोहियों ने ऐसे वक्त मिसाइल दागी है, जब अमेरिका ने उन्हें निशाना बनाकर हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

मध्य-पूर्व के जलमार्गों की सुरक्षा से जुड़े ब्रिटिश सैन्य समूह यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि यह हमला यमन के एक बंदरगाह शहर होदेइदा के पश्चिम में हुआ, जिस पर लंबे समय से विद्रोहियों का कब्जा है। समूह ने कहा कि चालक दल और जहाज सुरक्षित है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कंटेनर जहाज की पहचान कोई के रूप में की। फिलहाल हूती ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। निजी सुरक्षा फर्म एंब्रे ने बुधवार रात बताया कि लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच बाब अल-मंडेब जलसंधि के पास, एक जहाज को मिसाइल से निशाना बनाया गया।

हमास के खिलाफ गाजा में इजराइल के हमले को लेकर नवंबर से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों को बार-बार निशाना बनाया है। हमले की वजह से एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच वैश्विक व्यापार के प्रमुख जल मार्ग में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *