ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सशस्त्र पुलिस ने सलामी दी तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गयी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *